राष्ट्रीय पशुपालक संघ: डीके देवासी कोठार को पाली जिले का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर खुशी की लहर

बाली उपखण्ड क्षेत्र के कोठार गांव निवासी दानाराम उर्फ डीके देवासी को राष्ट्रीय पशुपालक संघ में पाली जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र और समाज के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
डीके देवासी कोठार लंबे समय से सोशल मीडिया और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाज से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से सामने लाने का काम करते रहे हैं। उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय पशुपालक संघ के अध्यक्ष लालजी राईका (RPS) तथा जिलाध्यक्ष शंकर देवासी कोलीवाड़ा ने उन्हें पाली जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीके देवासी को बधाइयां दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
डीके देवासी की नियुक्ति से बाली ब्लॉक के कोठार गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सभी समाजों के लोगों में खुशी का माहौल है। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाएंगे।













