News

रानी स्टेशन पर अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित अंबेडकर जीवन दर्शन स्मारिका का हुआ विमोचन

 भरत जीनगर


रानी स्टेशन। रानी 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अम्बेडकर प्रगतिशील युवा संस्था शाखा रानी स्टेशन द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम संस्था के संरक्षक चुन्नीलाल आगरी एवं दलाराम रांगी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा समानता और न्याय के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी जिसे आज के युवाओं को अपनाने की आवश्यकता है

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मांगीलाल रांगी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया सचिव सुरेश मेघवाल ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य गेनाराम सोलंकी अनाराम कटारिया प्रकाश राणा कूपाराम रांगी सुरेन्द्र पारंगी वालाराम पारंगी बिजोवा वालाराम सोलंकी नारायण लाल गणाराम सोनल लक्ष्मण आगरी मगाराम बाघेला श्यामलाल राठौड़ भंवर लाल भरत कुमार मोतीलाल मोहनलाल दिनेश कुमार मुकेश पारंगी ललित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे

IMG 20260414 WA0060 IMG 20260414 WA0062

समारोह का मुख्य आकर्षण अंबेडकर जीवन दर्शन स्मारिका का विधिवत विमोचन रहा अतिथियों ने स्मारिका के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ.अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा समाज में शिक्षा समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button