News

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर रानी खुर्द नगर पालिका में सम्मान एवं सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

Bharat Jingar

रानी स्टेशन। रानी खुर्द डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका रानी खुर्द द्वारा सम्मान एवं सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर के सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मानित करना तथा उन्हें स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा कार्यक्रम के दौरान नगर के सभी सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित तरीके से कार्य करने तथा नगर को साफ सुथरा रखने की शपथ भी दिलाई गई अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके बिना स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है इस अवसर पर सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के उपयोग स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

IMG 20260420 WA0033

उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ करें जिससे नगर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे कार्यक्रम में एलडीसी जितेंद्र कुमार एएसआई श्री तेजकरण एसबीएम इंजीनियर मोनूकांत संविदा जेईएन निजामुद्दीन सुरेश जमादार नारायण जमादार एवं फिरोज खान सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने मिलकर सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर को स्वच्छ सुंदर एवं सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button