News

सचिन पायलट पर बयान के विरोध में पाली में भाजपा प्रभारी का पुतला दहन

पाली| पाली में जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उनके द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर दिए गए बयान के विरोध में किया गया।

शहर के सूरजपोल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने “राधा मोहन हाय-हाय” के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले टोंक में हुए भाजपा कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने सचिन पायलट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

688868335 1417977613677287 3327918471943227644 n

इस बयान के बाद प्रदेश के युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस से जुड़े युवा कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button