News

भाजपा टुण्डी पश्चिमी मंडल कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी पश्चिमी में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कमेटी का विस्तार किया गया है। यह विस्तार भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार की सहमति से मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू द्वारा किया गया। नई कमेटी में चन्द्र मोहन राय, मनिषा कुमारी सोरेन, विमल दां और विजय चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नागेश्वर पंडित और नकुल सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल मंत्री के रूप में प्रदीप कुमार पंडा, द्रौपदी मंडल, ललन राय और मीरा मंडल को नियुक्त किया गया है। नितिन राम को कोषाध्यक्ष, तारनी प्रसाद पांडेय को कार्यालय मंत्री और धनेश्वर रजवार को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 03 at 6.03.02 PM

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भागीरथ महतो को सौंपी गई है, जबकि किशोर हेम्ब्रम को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईटी संयोजक दीपक सोनी और सह संयोजक प्रमानंद कुमार बनाए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जय प्रकाश पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू ने बताया कि मंडल कार्यसमिति और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पांडेय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button