BBPL CUP 2026: भायंदर पश्चिम में क्रिकेट का भव्य उत्सव, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश



🥇🏆 BBPL CUP 2026 🏆🥇
भायंदर पश्चिम में क्रिकेट का ऐतिहासिक आग़ाज़
-
विधायक अर्जुनलाल जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगेNovember 30, 2025
-
विकसित राष्ट्र निर्माण में हम आगे बढ़े-अग्रवालSeptember 28, 2025
भायंदर पश्चिम | 18 जनवरी 2026 —
श्री बाली भायंदर जैन मित्र मंडल एवं BBPL टीम कमेठी के संयुक्त तत्वावधान में
BBPL CUP सीज़न–1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह बाली–भायंदर क्षेत्र की पहली क्रिकेट प्रतियोगिता थी, जो रविवार, 18 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से JMD टर्फ, भायंदर (पश्चिम) में आयोजित की गई।
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को एकजुट करना, खेल भावना को बढ़ावा देना एवं समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना रहा। BBPL CUP सीज़न–1 में बाली–भायंदर के रहवासियों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री बाली भायंदर जैन मित्र मंडल के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और भी ऊँचा हुआ।
टूर्नामेंट की सफलता के बाद समाज के लोगों ने हर वर्ष BBPL क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की मांग की, ताकि खेल और एकता की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
BBPL CUP 2026 ने यह सिद्ध कर दिया कि
🏏 खेल केवल खेल नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है 🏏

🏏 SPORTS SPECIAL | JANUARY 2026 | EXCLUSIVE 🏏
BBPL CUP 2026
भायंदर पश्चिम में क्रिकेट का महाकुंभ
🔥 टूर्नामेंट हाइलाइट्स 🔥
- 📅 18 जनवरी 2026 | रविवार
- 📍 JMD टर्फ, भायंदर (पश्चिम)
- 🥇 बाली–भायंदर का पहला BBPL क्रिकेट टूर्नामेंट
- 👥 युवाओं को एकजुट करने की ऐतिहासिक पहल
- 🙌 रहवासियों का जबरदस्त समर्थन













