News

पीएम श्री बालिका विद्यालय में दिलाई बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण की शपथ

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सादड़ी 27नवंबर।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में स्टाफ व बालिकाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली।

IMG 20241127 WA0040

उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं से अपने परिवारजनों को बाल विवाह न करने के लिए जागरूक करने के लिए आह्वान किया। वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश कुमार शिशोदिया ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महावीर प्रसाद कन्हैयालाल मनीषा ओझा सरस्वती पालीवाल वीरमराम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी गजेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ व बीएड प्रशिक्षु फरीन उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शपथ दिलाई जानी थी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button