कीक सिंह बिरोलिया बने भाजपा सेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष
बाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार व पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा सेवाड़ी मंडल अध्यक्ष मोहन लाल चौधरी के नेतृत्व में एडवोकेट कीक सिंह बिरोलिया को सेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया।बिरोलिया को उपाध्यक्ष का दायित्व देने से भाजपा कार्यकर्ता बाली व बिरोलिया क्षेत्र में खुशी की लहर है।

कीक सिंह बिरोलिया ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर सुख दुख के साथी रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने में सहयोग करेंगे साथ ही भाजपा को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
बिरोलिया को मित्रगण जितेंद्र सिंह बिरोलिया, नरपतसिंह सांखला, श्रवण सिंह देवड़ा, एडवोकेट रताराम राठौड़, अर्जुन सिंह चौहान, जगदीश बेडल, मोहन देवासी व अन्य समाज बंधुओं ने सोशल मीडिया व फोन पर बधाईया देकर खुशी जाहिर की।












