News

मीरा रोड में कबूतर को दाना खिलाने पर विवाद‌, बाप बेटे पर चार लोगों ने राॅड से किया हमला

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • IMG 20250805 WA0014


जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मुबंई: मुबंई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में हैरान करने वाली‌ घटना हुई।


69 साल‌ के एक आदमी और उसके बेटे पर कुछ‌ लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने एक महिला को कबूतर को दाना डालने से मना किया था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कबूतरों को‌ दाना डालने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा हैं। बाॅम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी ( Brihanmumbai Municipal Corporation) को सार्वजनिक जगहों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई करने को आदेश दिया हैं। कोर्ट ने कहा हैं कि इससे सेहत को खतरा हो सकता हैं। कोर्ट ने यह भी कहा हैं कि जो लोग इस नियम को तोडते हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी को पूरे शहर में इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा हैं।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 22.25.08

मीरा रोड में क्या हुआ?

पुलिस के अनुसार, महेन्द्र पटेल और उनके 46 साल का बेटे प्रेमल पर रविवार की सुबह हमला हुआ। यह घटना मीरा रोड के ठाकुर माॅल के पास डी बी ओजोन बिल्डिंग में हुई। महेन्द्र पटेल ने देखा कि ए व्यास नाम की एक 56 वर्षीय महिला बिल्डिंग के काॅमन एरिया में कबूतरों को दाना डाल रही हैं।

पटेल ने उनसे ऐसा करने से मना किया। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा कबूतर आते हैं और लोगों के लिए गंदगी होती हैं। एफआईआर दर्ज प्रेमल ने पुलिस‌ को बताया कि एक आरोपी ने तो उसका गला तक दबाने की कोशिश की। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रंजीत अंधले ने बताया कि न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1),115(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज की गई‌ हैं। यह शिकायत पीड़ित के बेटे ने दर्ज कराई हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button