Education & CareerLocal NewsNews

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सादड़ी को मिला साउंड सिस्टम 

15 अगस्त से पहले पूरी हुई 26 जनवरी की घोषणा, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

  • IMG 20250805 WA0014


सादड़ी (पाली), सादड़ी नगर के बारलीसादड़ी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक विशेष अवसर पर साउंड सिस्टम की सौगात मिली। यह साउंड सिस्टम विद्यालय को भामाशाह पार्षद रमेश प्रजापत, कैलाश प्रजापत और मांगीलाल प्रजापत द्वारा भेंट किया गया।

विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान किशनलाल देवड़ा ने तीनों भामाशाहों का तिलक कर अभिनंदन किया और विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। यह उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी के दिन तीनों भामाशाहों ने साउंड सिस्टम भेंट करने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण कर अपना वादा निभाया

बच्चों की प्रार्थना और आयोजनों में होगा उपयोग

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक प्रवीण प्रजापति ने कहा कि,

“अब विद्यालय में प्रतिदिन की प्रार्थना इसी साउंड सिस्टम के माध्यम से होगी, जिससे अनुशासन में वृद्धि होगी और 15 अगस्त एवं 26 जनवरी जैसे आयोजनों की तैयारियों में सुविधा रहेगी।”

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजबाला, गोपाल सिंह राजपुरोहित, राजकुमारी राव और अंजली सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
साथ ही, पत्रकार ललित कंडारा और हरिश भाटी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर भामाशाहों का स्वागत किया और इस पहल की सराहना की।


शिक्षा में सहभागिता की मिसाल बने भामाशाह

भामाशाह रमेश प्रजापत सहित तीनों समाजसेवियों का यह योगदान सादड़ी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसी पहलें निश्चित ही विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और संसाधन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button