News
वर्धा से शुरू हुआ ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान

- कैट और वर्धा ऑयल एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने गांधी आश्रम सेवाग्राम से दी स्वदेशी अभियान को नई गति
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और वर्धा ऑयल एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने गांधी जी और विनोबा भावे की पावन भूमि वर्धा से “भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान” अभियान की शुरुआत की।

इस राष्ट्रीय मुहिम का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और विदेशी सामान की अंधाधुंध खपत को रोकना है। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भारतीय सामान खरीदो, भारतीय सामान बेचो’ के आह्वान का समर्थन करते हुए देशभर में इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।













