भंवरलाल आसदेव अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा पाली अध्यक्ष निर्वाचित

- पाली
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान के पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी महेशचंद्र जैपालियां के मार्ग दर्शन में रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन दुर्गादास नगर पाली में महासभा जिला अध्यक्ष पाली के चुनाव आरंभ हुए। जिसमें जिले भर से आये सैकडों समाज बंधुओं की उपस्थिति में 6 समाज बंधुओं ने नामांकन भरा जांच में सभी के नामांकन सही पाये गये।निर्धारित अवधि में चार ने अपना नाम वापस लिया जबकि एक ने चुनाव का बहिष्कार किया पीछे रहे भंवरलाल आसदेव हिगोला को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि चुनाव अधिकारी महेशचंद्र जैपालियां पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष रामचन्द्र पीड़वा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिगोला को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भेंट कर महासभा संविधान एवं पद की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर जिले भर से पधारे कई वरिष्ठ समाज बंधु मोजूद रहे।














