भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बने द्वारका प्रसाद जावा, वाल्मीकि समाज ने किया भव्य स्वागत

जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
पाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा में द्वारका प्रसाद जावा को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
समाज ने जताया आभार
वाल्मीकि बस्ती, मंडिया रोड पाली में इस अवसर पर समाज के लोगों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने सही प्रतिनिधित्व करते हुए समाज के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
स्वागत कार्यक्रम – नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य द्वारका प्रसाद जावा का समाजजनों ने माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौजूद रहे अनेक कार्यकर्ता – स्वागत कार्यक्रम की जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने दी।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजजनों में प्रमुख रूप से भेराराम जी, रमेश जावा, कानाराम रल, भरत आदिवाल, नरेश आदिवाल, लक्ष्मण धंजा, मांगीलाल बिरावत, मूलचंद आदिवाल, नरपत कंडारा, देवाराम धंजा, अशोक जावा, राकेश कंडारा, गोपाल चनाल, अशोक हंस, विनोद आदिवाल, देवेंद्र आदिवाल, आनंद जावा, सतीश जावा तथा रामलाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
उत्साह का माहौल – पूरे कार्यक्रम में गजब का उत्साह देखने को मिला। समाजजनों ने द्वारका प्रसाद जावा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













