News
बाला जी मेडीकल स्टोर का हुआ श्री गणेश, सुन्दर काण्ड पाठ समाज सेवा मंडल के सेवादारों ने फीता काटा

विश्वजीत मिश्रा
- लखीमपुर खीरी।
पलिया कलां नगर के मालगोदाम रोड स्थित निकट गायत्री मोबाइल,बिक्रम एक्स-रे के बराबर डाक्टर वेदराम पाल के संरक्षण में बालाजी मेडिकल स्टोर का पंडित वेदप्रकाश मिश्र “व्यास जी”, ने वैदिक मंत्रों से ग़ौरी-गणेश स्थापित कर विधिवत पूजनोपरांत सुन्दर काण्ड पाठ समाज सेवा मंडल के वरिष्ठ सेवादार निरंकार प्रसाद बरनवाल,बेदराम पाल,और वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ कराया।इस दौरान डाक्टर संदीप पाल, एडवोकेट रामप्रकाश पाल, जितेन्द्र पाल सहित दर्जनों गणमान्य व्यापारी,तथा आमंत्रित महानुभाव मौजूद रहे।












