सेवा भारती डीडवाना द्वारा नावां नगर में बाल संस्कार केंद्रों पर बैग और शिक्षण सामग्री वितरण

नावां (लुनिया टाइम्स न्यूज़)।
सेवा भारती समिति डीडवाना जिला केंद्र के तत्वावधान में नावां नगर के टंकी बस्ती, खटीक बस्ती, रैदास बस्ती और वाल्मीकि बस्ती स्थित बाल संस्कार केंद्रों पर आज बैग और शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नावां नगर के बाबूलाल जी गुप्ता (जय श्री साल्ट वाले राजास) ने बच्चों को बैग और शिक्षण सामग्री वितरित की।
शिक्षा और संस्कार पर जोर
नावां खंड सेवा प्रमुख गोविन्द गोपाल जी ने कहा कि सेवा भारती उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करती है जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं। साथ ही हिंदू समाज को एकजुट करने और समाज में विलुप्त होते जा रहे संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और स्वावलंबन के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश जी गुप्ता, कमलेश जी, सेवा भारती डीडवाना जिला के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सोमनाथ, सीताराम जी, मेघराज जी, पिंटू जी, पृथ्वीराज जी, राजेंद्र जी, बाबूलाल जी सहित बस्तियों में कार्यरत बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएं सुमन जी, संजू जी, नरेंद्र जी और आशा जी उपस्थित रहे।












