SportsNews

खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए सोनीगरा ने की फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय बरकाना में 69वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 625 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे


रानी स्टेशन (संवाददाता: भरत जीनगर)। श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय बरकाना में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरसिंह सोनीगरा (रानी) ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष, संयोजक एवं प्राचार्य सुनील चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 15.55.29 WhatsApp Image 2025 09 14 at 15.55.28 1 WhatsApp Image 2025 09 14 at 15.55.28

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुष्मिता कंवर, पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह, दिलीप सिंह, संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल जैन, सचिव भरत परमार, एसडीएस बदामिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुखेंद्र बोहरा, समाजसेवी रतनसिंह महेचा, सुमेरसिंह मनना, संस्थान की सीईओ अमिता भंडारी, मुख्य प्रशासक दिनेश चौधरी, पीईईओ सोहनसिंह राजपुरोहित, सीबीईओ आरपी ताज मोहम्मद पठान, समंदरसिंह राजपुरोहित, पूर्व बीओ सुमेरसिंह पांचलवाड़ा उपस्थित रहे।

संयोजक एवं निर्णायक भुराराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 28 एवं छात्रा वर्ग की 13 टीमों के कुल 625 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्णायक मंडल एवं चयनकर्ताओं में मनोज आर्य, संग्राम देवासी, भीमसिंह, कपूराराम, विनयपाल सिंह, सुरेश प्रजापत, कृष्णपाल सिंह, सोहनलाल मेंशन, किशोरसिंह आदि कार्यरत हैं। मार्च पास्ट में प्रथम स्थान श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय बरकाना ने प्राप्त किया। मंच संचालन मांगीलाल प्रजापत ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button