News

कस्बा ओयल के पास भयावह सड़क हादसा: 5 की मौत, 10 घायल

विश्वजीत मिश्रा


  • लखीमपुर खीरी।

उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों का इलाज जारी


शनिवार सुबह करीब 7 बजे कस्बा ओयल के पास बड़ी नहर पुल सूंसी मोड़ के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से आ रही मारुति वैन (UP32JS4961) और लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज बस (UP31T8792) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में शामिल

1. सुनील उर्फ गुड्डू पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम पिपरिया थाना कोतवाली सदर, खीरी (उम्र 30 वर्ष)

2. सरफराज पुत्र सलमान, निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली सदर, खीरी (उम्र 2 वर्ष)

3. बुधराम उर्फ बुद्धु पुत्र भग्गू, निवासी बरहीपुरवा थाना मोतीपुर, बहराइच

4. रमाशंकर पुत्र जगदीश, निवासी बंधुबरा थाना मोतीपुर, बहराइच

5. एक अज्ञात व्यक्ति

सभी शवों को मोर्चरी हाउस सदर खीरी भेज दिया गया है, जहां स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250928 193652 IMG 20250928 193645

घायलों का उपचार जारी

मोतीपुर ओयल खीरी जिला अस्पताल में भर्ती घायल:

  • सर्वेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद (रामलालपुरवा हसनपुर, ईसानगर, खीरी)
  • संजय पुत्र मायाराम यादव (सैदापुर सढौना, खीरी)
  • भोलानाथ पुत्र रंगीराय (सिरसिया पिपरा कोठी, बिहार)

रेफर व अन्य घायल:

  • शारदा प्रसाद पुत्र इतवारी (ढखेरवा, पढुवा, खीरी)
  • बबली पत्नी सलमान अली
  • सलमान पुत्र कजरू
  • नाज पुत्र सलमान (सभी निवासी धनपुर पिपरझला, मितौली, खीरी)
  • पुष्पा पुत्री लाल बाबू यादव
  • दिलकुश पुत्र लाल बाबू यादव (सिरसिया पिपरा कोठी, बिहार)
  • श्यामलाल पुत्र जगदीश (बहराइच) को KGMU लखनऊ रेफर किया गया है।

प्रशासनिक अमला मौके पर

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक सहित थानाध्यक्ष निराला तिवारी मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था पुनः सुचारु कर दी गई है।

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button