News
सरदार नगर में महिलाओं ने की गोवर्धन पूजा, भगवान चारभुजा मंदिर में चढ़ा छप्पन भोग का प्रसाद

- बनेड़ा
बनेड़ा उपखंड के सरदार नगर ग्राम मे महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक निर्माण कर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्राम स्थित भगवान चारभुजा मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिर में विविध प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग रूप में अर्पित किए गए। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाच-गान करते हुए त्यौहार की खुशियां मनाईं। पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्सव का माहौल बना रहा।














