News
1 लाइसेंसी रायफल, 6 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

विश्वजीत मिश्रा।
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी,संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक- 22.10.2025 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 725/25 धारा 109(1)/115(2)/352 बीएनएस व धारा 30 आर्म्स एक्ट में 02 नफर वांछित अभियुक्तों 1.विजनेश पुत्र रामऔतार निवासी अमरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 2.रामदास यादव पुत्र रामऔतार निवासी अमरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।












