बजरी माफिया की दबंगई सरपंच पति को कार से कुचलने की कोशिश

प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा गंगापुर पुलिस थाना अंतर्गत बजरी माफियों के हौसले बुलंद होते नज़र आए प्राप्त जानकारी के अनुसार सहाड़ा पंचायत समिति के सातलियास ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी जाट के पति कमलेश चौधरी को बजरी माफिया ने कार से कुचलने की कोशिश कि पति कमलेश चौधरी ने अपनी सूझ बूझ से भागकर अपनी जान बचाई कमलेश चौधरी ने कार चालक की पहचान रमेश चन्द्र जाट के रूप में कर ली कमलेश चौधरी ने बताया कि रमेश चंद्र जाट अवैध बजरी के कारोबार में लिप्त है

बजरी खनन रोकने के मामले में पहले भी कमलेश चौधरी को डराया व धमकियां दी थी शनिवार को किसी काम से कमलेश चौधरी बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी रमेश चंद्र जाट ने तेज रफ्तार कार लेकर आया और कार से टक्कर मार कर मौत के घाट उतरना चाहा इस घटना को लेकर आरोपी रमेश चंद्र के खिलाफ गंगापुर थाना में मामला दर्ज करवाया स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से अवैध बजरी माफियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है











