धरती आबा के 150वें जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन

आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय त्याग, संघर्ष और साहस को नमन किया।
साथ ही झारखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम के बाद टुंडी के थाना मोड़ में NDA की बिहार में बड़ी जीत के उपलक्ष में कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में तथा मंडल अध्यक्ष अवध चौधरी के अध्यक्षता में पड़ाका फोड़ एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा,मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल,पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह,पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश सिंह,मुखिया विजय मंडल,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध चौधरी, नितिन राम,नागेश्वर पंडित,देव कुमार पांडे ,सुनील पांडेय,किशुन रजवार,गगन शरण वार,धनेश्वर रजवार ,पवनगोस्वामी,रंजीत तिवारी,प्रदीप रवानी दशरथ ठाकुर ,नकुल सिंह नकुल रजवार,सुनील साव ,राजदेव चौधरी ,अनूप चौधरी सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✨ “बिरसा मुंडा का सपना—आदिवासी सम्मान और समृद्ध झारखंड।” ✨














