News

राहुल गांधी के खिलाफ पत्र लिखने वाले अभी तक कहां छुपे बैठे थे: गौरव शर्मा

चंडीगढ़।

Gourav Sharma

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों की आलोचना करने वाले पूर्व नौकरशाहों और जजों पर पंजाब कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया जनरल सेक्रेटरी गौरव शर्मा ने सवाल उठाए है और कहा कि ये वही लोग हैं, जो देश में घटने वाली तमाम घटनाओं पर चुप बैठे रहते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की, हम पता लगा रहे है की “ये 272 लोग अभी तक कहां छुपे बैठे थे? जो देश में तमाम घटनाएं घटती हैं, उस समय ये लोग चुप बैठे रहते हैं। आज वे मुख्य चुनाव आयुक्त के कहने पर ज्ञान देने के लिए आ गए हैं।

“उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों में उन अधिकारियों को नहीं पड़ना चाहिए, जो कहीं न कहीं राजनीति का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “देखा होगा कि झारखंड के भी दो-तीन लोगों के जिक्र हैं।

WhatsApp Image 2025 11 21 at 6.02.47 PM

उन्होंने यहां अपने कार्यकाल में कितना काम किया, वह राज्य की जनता से भी छिपा नहीं है। मैं समझता हूं कि ऐसे लोग कहीं न कहीं राहुल गांधी के दावों के बाद चीजों को बिखरने की कोशिश करते हैं।”गौरव शर्मा ने कहा की, “राहुल गांधी की बातें लोगों को समझ आ रही हैं। इन लोगों (पूर्व नौकरशाहों और जजों) को कहीं न कहीं डर लगता है कि आने वाले समय में चुनाव आयोग को विद्रोह का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए इस तरह की चिट्टियां लिखी जा रही हैं।

“इस बीच, कांग्रेस शर्मा ने सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी की टिप्पणी पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अबू आजमी हमेशा अटकी-भटकी बातें करते हैं। बातें ‘इंडिया’ गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर होनी चाहिए, लेकिन कोई बाहर आकर बात कर रहा है तो उनकी पार्टी के अध्यक्ष को यह देखना चाहिए।”

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button