Education & CareerNews

देसूरी एसीबीईओ ने छोड़ा,दूदापुरा,काणा व सोनाणा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश


सादड़ी 18दिसंबर। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाणा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा के संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 4.34.33 PM

संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर ओगडराम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाणा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।

संस्था प्रधान शांतिलाल सोलंकी, हरिओमपुरी गोस्वामी व मूलचंद मालवीय से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान , परीक्षा पर चर्चा हेतु रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर नवल किशोर, सुरेश कुमार, सुरेन्द्रकुमार सैनी, मुकेश कुमार, पुखराज चौधरी,खीमाराम चौधरी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button