जाताखूंटी मुखिया द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड के जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में अत्यधिक ठंड को देखते हुए मुखिया श्रीमति आशा मुर्मू की उपस्थिति में आज़ शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया और इस भीषण ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया जिससे लोगों में उत्साह देखी गई। और लोग मानवता की इस मिशाल पेश किए जाने और सजगता दिखाने को लेकर मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया है।बताया जाता है कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार इन दिनों गांवों की विकास को लेकर गंभीर है और ज्यादातर गांवों की विकास कर रही है आज़ सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों में मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में बुजुर्ग जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण कर इस भीषण ठंड में राहत पहुंचाने के साथ साथ मानवता का परिचय दिया है जो काबिले तारीफ है।

आज के कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाताखूंटी उपमुखिया पूज्यंती देवी , वार्ड सदस्य रामलाल हेंब्रम,बासुदेव कोल,मिहिलाल हेंब्रम, वार्ड प्रतिनिधि शिवलाल मंडल,प्रभू हेंब्रम पंचायत सचिव बबलू बनर्जी, रोजगार सेवक शशि भूषण, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, उपमुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल मंडल,अलतप अंसारी, बिनोद कुमार रजक,शफीक अंसारी, सहदेव मंडल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।













