News

मकर संक्रांति पर सेन क्षोरकार समाज की अनूठी पहल, गौ-सेवा के लिए जुटाए 78 हजार रुपये

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

LUNIYA TIMES NEWS

सेन क्षोरकार ने गौ-सेवा के लिए 78 हजार रुपये किए एकत्र

मकर संक्रांति पर निःशुल्क हेयर कटिंग से जुटाई गई दान राशि

दिनांक : 14.01.2026
स्थान : भीलवाड़ा

सेन समाज की सेवा भावना से गौ-माता के उपचार हेतु ₹78,000/- की राशि समर्पित

भीलवाड़ा।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी, भीलवाड़ा द्वारा
सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए गौ-सेवा के लिए
₹78,000/- की राशि एकत्र की गई।
यह राशि सेन समाज के सहयोग तथा भीलवाड़ा के क्षोरकार (नाई) सैलून संचालकों द्वारा
निःशुल्क हेयर कटिंग सेवा प्रदान कर दान स्वरूप प्राप्त की गई।

WhatsApp Image 2026 01 14 at 7.11.22 PM

सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष
गोविंद सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि
सूचना केंद्र चौराहा पर 14 जनवरी 2025, मंगलवार को
“गो सेवार्थ चैरिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्राप्त संपूर्ण दान राशि
प.पू. माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नौगांवा (जिला भीलवाड़ा)
को गोमाता के उपचार एवं संरक्षण कार्य हेतु भेंट की गई।

संस्था के सचिव जितेंद्र सेन ने बताया कि कार्यक्रम में
वरिष्ठ प्रचारक सुरेश चंद्र, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी,
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली,
पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, संस्थापक लादूलाल सेन,
बजरंग दल के गणेश प्रजापत एवं विहिप के विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों
ने उपस्थित रहकर सेन समाज के इस सेवा कार्य की सराहना की।

प.पू. माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डी.पी. अग्रवाल,
सचिव सत्यप्रकाश गग्गड़, कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं सह सचिव मदन धाकड़
ने कार्यक्रम में सहभागिता कर गौ-सेवा के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया।

 

WhatsApp Image 2026 01 14 at 7.11.21 PM 1

कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में
संरक्षक रामप्रसाद सेन, सत्यनारायण मालका खेड़ा, जसराज सेन, सतीश सेन,
चन्दू सेन, प्रेम सेईवाल, यशोवर्धन सेन, शंकर लाल सेन, संजय सेन,
प्रवीण सेन, संजू सेन, प्रदीप सेन, किशन सेन, बबलू सेन, महावीर सेन,
राहुल सेन, दीपक सेन, नितेश सेन, पिंटू सेन, सोनू सेन, सन्नी सेन,
भारत सेन, आर्यन सेन, कपिल सेन, सुभाष सेन, गोपाल सेन,
शिवराज सेन, सुरेश सेन, कैलाश सेन सहित
समस्त सैलून संचालकों एवं सेन समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

— सत्यनारायण सेन, गुरला

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button