News

महाशिवरात्रि पर भायंदर का महेश्वर महादेव मंदिर बनेगा आस्था का केंद्र, तैयारियां अंतिम चरण में

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर (मुंबई)।
भायंदर ईदरा कॉम्प्लेक्स स्थित 60 फीट रोड पर विराजमान महेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि एवं महाजलाभिषेक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य आयोजन 15 फरवरी 2026, रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।

मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। भगवा पताकाओं, साज-सज्जा, डेकोरेशन और भव्य लाइटिंग से मंदिर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। श्रद्धालुओं में इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार महेश्वर महादेव मंदिर अत्यंत चमत्कारिक है। यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना शीघ्र पूर्ण होने की आस्था वर्षों से भक्तों में बनी हुई है। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 5.32.59 PM

भक्तजन भगवान महेश्वर महादेव को बिल्वपत्र, दूध, जल, पंचामृत, भस्म, धतूरा, फूल-माला, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-शांति की कामना करते हैं।
सुबह 9 बजे से ठंडाई का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

विशेष धार्मिक आयोजन

  • रुद्राभिषेक
  • श्रृंगार पूजा
  • भस्म पूजा
  • कमल पुष्प से धृत पूजा
  • महामृत्युंजय जाप

महाआरती का कार्यक्रम

  • प्रथम आरती: रात 7:10 बजे (108 दीप माला के साथ)
  • द्वितीय आरती: रात 9:47 बजे
  • तृतीय आरती: रात 12:15 बजे
  • चतुर्थ आरती (महाकाल भस्म आरती): प्रातः 4:00 बजे

अन्य कार्यक्रम

  • शाम 7:00 बजे शिव-पार्वती श्रृंगार एवं शिव जटा दर्शन
  • शाम 7:00 बजे से उपवास भंडारा महाप्रसाद
  • रात 10:00 बजे भजन संध्या
  • रात्रि 1:30 बजे से संपूर्ण रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप

इस संबंध में जानकारी मंदिर के पुजारी जगदीश भाई श्रीमाली, साथ ही दिवेश, विपुल एवं अभिषेक ने दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महेश्वर महादेव मंदिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम बनने जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button