देसूरी एसीबीईओ विजय सिंह माली ने चार विद्यालयों का किया शाला संबलन निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देसूरी, 11 फरवरी।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) देसूरी विजय सिंह माली ने शाला संबलन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा का निरीक्षण किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा के संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की कार्यपुस्तिकाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, आईसीटी लैब, मध्यान्ह भोजन (एमडीएम), पुस्तकालय तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान माली ने विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों से संवाद कर कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षा तैयारियों की जानकारी ली। संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने आश्वस्त किया कि दिए गए दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी। इस अवसर पर निलेश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, ओगडराम, रुपाराम अचलेशा, सरकार कुमावत, बाबूलाल महावर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इससे पूर्व माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा का भी निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति, शैक्षिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित प्रार्थना सभा में भी उन्होंने भाग लिया। सभा में माली ने महान वैज्ञानिक थॉमस एडीसन की प्रेरक कहानी सुनाई तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान जगदीश, सुरेन्द्र कुमार सैनी, शांति लाल सोलंकी सहित समस्त संस्था प्रधान एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु संबलन प्रदान करते हैं।













