News
बाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं का होली सम्मेलन एवं नगर भ्रमण सम्पन्न

बाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं का होली सम्मेलन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न
📍 बाली
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली सम्मेलन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। नरेन्द्र परमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री हनुमान चौक, सुभाष बस्ती, बाली से स्वयंसेवक बंधु देशभक्ति गीत गाते हुए गुलाल के साथ होली मनाते हुए नगर में भ्रमण पर निकले।
नगर भ्रमण करते हुए सभी स्वयंसेवक श्री हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।
कार्यक्रम में मनीष गहलोत ने संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
विशेष:
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।














