बनेड़ा में भव्य पधरावणी के साथ रामस्नेही सत्संग शुरू, आचार्य रामदयाल जी के प्रवचनों से गूंजा वातावरण

- लुनिया टाइम्स न्यूज़ बनेड़ा – परमेश्वर दमामी
बनेड़ा में तीन दिवसीय रामस्नेही सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह भव्य पधरावणी के साथ हुआ। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय, शाहपुरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य श्री श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज के आगमन पर ग्रामीणों ने बैण्ड-बाजों, पुष्प वर्षा और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ उन्हें नगर में प्रवेश कराया।
मोगरिया जी की हवेली में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पधरावणी के पश्चात आचार्य रामदयाल जी महाराज ने धर्म, आध्यात्मिकता और नैतिक जीवन से जुड़े विषयों पर सारगर्भित प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य सत्कर्म, सद्भाव और संयम के साथ जीवन जीना है। यदि व्यक्ति अपने आचरण में इन मूल्यों को अपनाता है, तो उसका जीवन सार्थक बन जाता है।

-
पाली में रामनवमी उत्सव पर सेवाभाव और सम्मान समारोहApril 7, 2025
-
कस्बा ओयल के पास भयावह सड़क हादसा: 5 की मौत, 10 घायलSeptember 28, 2025
-
देशभर में प्रसिद्ध है भरका माता का दरबारSeptember 25, 2025
प्रवचनों के दौरान आचार्य श्री ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया। उनके मुख से निकले भजन और राम नाम के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे परिसर में राम नाम की गूंज सुनाई दी।
आयोजन समिति के अनुसार, यह सत्संग कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक और सायं 8 बजे से 10 बजे तक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग सत्संग का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दे रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।














