News

कुलचंद्र सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर 6 मई को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

भायंदर। तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक एवं परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के 58वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर गणि राजेंद्र विजयजी म.सा. के आशीर्वाद से आयोजित होगा। फोरम के महासचिव अतुल गोयल एवं राहुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर शुक्रवार, 6 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, खाऊ गली के सामने आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 05 04 at 11.49.19 AM

शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके साथ ही नेत्र जांच, डायबिटीज, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर तथा दांतों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस आयोजन में कस्तूरी हॉस्पिटल एवं खुशी डेंटल केयर भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन एवं निर्मला माखीजा ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव (मो. 9004242210) से संपर्क किया जा सकता है। फोरम द्वारा अगला शिविर 5 जून को आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button