News

सड़क से मात्र 6 इंच दूरी पर 11000 केवी लाइन, बड़े हादसे का खतरा — शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

  • लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा तहसील के सरदार नगर से शोभागपुरा रोड पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सड़क के किनारे 11000 केवी की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन/पोल मात्र लगभग 6 इंच की दूरी पर स्थित है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस खतरनाक स्थिति को लेकर कई बार विद्युत विभाग को लिखित एवं ऑनलाइन माध्यम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। विभाग की ओर से शिकायतों का निस्तारण दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से इतनी कम दूरी पर हाई वोल्टेज लाइन होना सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकता है। यहां से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बच्चों के लिए यह बड़ा खतरा बना हुआ है। बरसात या तेज हवाओं के दौरान खतरा और भी बढ़ जाता है।

IMG 20260506 WA0011

इस मामले में स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत लाइन/पोल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई और कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले को कब तक नजरअंदाज करते हैं और कब राहत मिलती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button