News

दांतीवाडा गांव में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

  • दांतीवाडा (बाली)

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Jitendra Gehlot Pali

भारतीय रिजर्व बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत मोकमपुरा के अंतर्गत धाणदा गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


यह शिविर वित्तीय साक्षरता केंद्र की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं, को वित्तीय मामलों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। इस शिविर में कुल 32 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और घरेलू आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बचत के महत्व, विभिन्न प्रकार के बीमा (जीवन, स्वास्थ्य व फसल), आर्थिक नियोजन (बजट बनाना व लक्ष्य आधारित बचत), साइबर फ्रॉड से बचाव तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग जैसे विषय शामिल थे। प्रशिक्षकों ने सरल भाषा में इन विषयों को समझाया, जिससे महिलाएं डिजिटल युग में सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से वित्तीय निर्णय ले सकें।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें पहली बार इतनी स्पष्ट और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे न केवल स्वयं के लिए, बल्कि अपने परिवार के लिए भी बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकेंगी। गांव की महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और अधिक शिविरों की मांग की। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता केंद्र बाली के फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र गेहलोत ने उपस्थित होकर श्रमिकों को प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी। ऐसे शिविर ग्रामीण समाज में वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम हैं।


डोनेट करें

आपके सहयोग से हमें समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।



🖱️ अधिक जानकारी के लिए यहां मुख्य पेज पर विजिट करें

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button