सादड़ी में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

सादड़ी सेठ रामलाल केवलचंद जैन चेरिटेबल ट्रस्ट एवं अनंता हॉस्पिटल, राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में सेठ रामलाल केवलचंद जैन की सातवीं पुण्यतिथि एवं सौरभ पुत्र प्रमोद कुमार जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर विशाल सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय, सादड़ी प्रांगण में किया गया शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं जैनाचार्य के मंगलाचरण से हुई, जिसमें जैन साध्वीजियों एवं साधु-संतों की उपस्थिति रही आयोजक प्रमोद जैन ने बताया कि शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया।

जबकि 427 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं शिविर की सफलता में डॉ. हेमंत जैन , डॉ. योगेंद्र सिंह राणावत, डॉ. नागेश व्यास , डॉ. हर्ष एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में सादड़ी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र पुनमिया , डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. सुथार, डॉ. शिव भगवान पांडे, बी.के. सुचिता, पीयूष जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे













