भीलवाड़ा न्यूजNews

संचार क्रांति और सशक्त पंचायती राज के जनक राजीव गांधी सदैव याद रहेंगे – त्रिपाठी

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने उन्हें संचार क्रांति के जनक, सशक्त पंचायती राज व्यवस्था के निर्माता और 21वीं सदी के भारत की सोच रखने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में याद किया।

त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि ने भारत को कंप्यूटर क्रांति और आधुनिक युग की ओर अग्रसर किया। उन्हीं के कार्यकाल में देश में पहली बार एटीएस सुविधा शुरू हुई। साथ ही दूरदर्शन के जरिए रामायण और महाभारत जैसे लोकप्रिय धारावाहिक घर-घर तक पहुंचे, जिनके प्रसारण के समय सड़कें और मोहल्ले तक सूने हो जाते थे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

जिला प्रवक्ता चंद्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, कैलाश सेन, ईश्वर खोईवाल, राजेंद्र जैन, महेश सोनी, मनोज पालीवाल, भंवर गर्ग, पार्षद वसीम, सुरेश व्यास, अर्चना दुबे, राजीव गांधी स्टडी सर्कल जिला संयोजक बनवारीलाल ओझा, कलीम काजी, रियाज पठान, जितेंद्र दरियानी, सुरेश बंब, मेवाराम खोईवाल, मोहम्मद रफीक शेख, हरफूल जाट, ममता शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रवक्ता मुस्ताक अली मंसूरी, सेवादल उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा, महासचिव शिवराज सुराणा, संदीप टेलर, मोहम्मद अली मंसूरी, आशीष राजस्थला, गोपाल बांगड़, शिक्षक प्रकोष्ठ महासचिव महेश राठौड़, दलीचंद खटीक, ज्ञानमल खटीक, लाजपत आचार्य, कैलाश कोली, मोहम्मद हारून रंगरेज, बेला झा, गौरीशंकर दायमा, राजेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश घुसर, मुन्ना राम मीणा, मुकेश खोईवाल, दिनेश बैरवा, मुकेशकुमार खटीक, मोइनुद्दीन घोसी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और सद्भावना दिवस पर उनके सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button