खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, दिव्यांगों को स्कूटी भी वितरीत

प्रतापगढ़। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के आज प्रतापगढ़ पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला , मंडल पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सर्किट हाउस पहुंचने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का राजस्व मंत्री हेमंत मीणा , भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला मंत्री रवि जोशी, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, आशीष जैन एवं सभापति रामकन्या गुर्जर ने बुके भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर मंत्री गोदारा एवं मंत्री मीणा ने क्षेत्र के दिव्यांगों को स्कूटी का भी वितरण किया ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि भव्य स्वागत अभिनंदन का धन्यवाद ज्ञापित कर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार में पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। राजस्थान में “गिव अप अभियान” एतिहासिक सफलता की ओर अग्रसर है। इसके अंतर्गत 27 लाख सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी को छोड़ा है तथा 56 लाख 62268 पात्र वंचितों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है ।
उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों के त्याग से इस योजना से वास्तविक वंचित गरीबों को लाभ मिल रहा है ।
मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में आज तक 84 हजार वास्तविक वंचित लोग खाद्य सुरक्षा से जुड़े हैं ।
उन्होंने संगठन मैं कार्य कर रहे पार्टी पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा संगठन हित में किया गया कार्य कभी ना कभी जरूर आपके काम आएगा इसलिए संगठन के कार्य मजबूती के साथ करते रहे ।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि जनकल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है । प्रदेश की भजनलाल सरकार लोक कल्याण के ध्येय को सर्वोपरि मानकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। अपनी सम्पूर्ण क्षमता के साथ जन-जन के जीवन को सहज एवं सुगम बनाने के लिए प्रदेश की सरकार प्रतिबद्ध हैं ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन, चंद्रपाल सिंह पारेल, रितेश सोमानी, गणपत लाल सुथार, वर्दीचंद धाकड़, गोपाल कृष्ण निनामा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कोठारी, जिला मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, नवल निनामा, सूरजमल मीणा, कचरूलाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा, चुन्नीलाल मीणा, बालूराम डांगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत, भाजपा नेता गिरीश बाठी, पूर्व जिला प्रवक्ता हार्दिक छोरिया ,निशील छोरिया, नगर महामंत्री दीपेश आमेटा, विकास चनाल, नगर मंडल कार्यकारिणी के जितेश सोनी, विपिन जोशी राकेश सोलंकी, गोपाल टेलर आशा टांक, स्नेहलता शर्मा, श्रद्धा नवीन, पार्षद प्रीति सोमानी, प्रीति शर्मा, मनीष गुर्जर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, महामंत्री तन्मय सोमानी, अमित नागर, अंबालाल कुमावत, शुभम शर्मा, दुर्गेश गिरी गोस्वामी, रामलाल मीणा, विष्णु लाल सुथार, राहुल आंजना, विशाल आंजना, रवि शर्मा जांगिड़, मिलन शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने व्यक्त किया एवं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने व्यक्त किया।











