News
कल खाटूश्याम सेना करेगी विरोध प्रदर्शन

विश्वजीत मिश्रा
1 सितंबर 2025 दिन सोमवार को श्री खाटू श्याम सेना द्वारा बाघ बाघ आतंक के विरोध में समय 11:30 बजे विरोध महोली तहसील परिसर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।बता दें कि महोली तहसील अंतर्गत बाघ के हमले की दो घटनाएं घटीं दोनों मे दो परिवारों के चिराग बुझ गए पहली घटना दिनांक 22अगस्त को नरनी मे घटी जिसमें सौरभ दीक्षित को बाघ ने मार डाला तथा दूसरी घटना29 अगस्त को घटी जिसमें बसारा निवासी राकेश वर्मा की म्रुत्यु हुई इन्हीं घटनाओं से व्यथित होकर श्री खाटूश्याम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शेखावत ने महोली तहसील परिसर मे 1सितंबर को विरोध प्रदर्शन कर ग्यापन देने की तैयारी की है जिसमें श्री खाटूश्याम सेना के सभी पदाधिकारियों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।














