बाली में शोभा यात्रा निकालकर किया गणेश विसर्जन

राकेश चौहान, बाली
बाली नगर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के गांव में अन्नत चतुर्दशी को विभिन्न गली मोहल्लों सहित मुख्य चौराहों पर स्थापित गणपति की प्रतिमाओं का भक्तगण द्वारा नियमित रूप से पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर के बड़े तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तगण डीजे ढोल ताशो पर नृत्य करते नजर आए। विसर्जन स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। जिससे पूर्ण सुरक्षा में विसर्जन करवाया।
वही बाली प्रताप चौक के राजा श्री गणेश मंडल के अध्यक्ष अमराराम सिरवी की उपस्थिति में विसर्जन किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भरत चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, इंदु चौधरी, सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, पार्षद शनि बिरावत, जगदीश कुमार वर्मा, संरक्षक बाबूलाल माली, मनोहरसिंह राव, जयंतीलाल वैष्णव, अध्यक्ष अमराराम सीरवी, उपाध्यक्ष मदन गोस्वामी, मदन प्रजापत, कोषाध्यक्ष दिनेश सीरवी, सचिव बालू कुमार गर्ग, क्रांति मंच के प्रवीण प्रजापति, विनोद मारू सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।












