रानी श्रीमद भागवत कथा का दूसरे दिन कृष्ण मुरारी गुरुजी द्वारा गुरु महिमा

- रानी।
रानी शहर के गणपति मंदिर धर्मवीर मैदान के पास प्रताप बाजार में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कृष्ण मुरारी महाराज ने नारद चरित्र वेद व्यास सुकदेव जी का मिलन अश्वत्थामा उतरा के गर्भ की रक्षा कुन्ती की स्तुति भीष्म पितामह परीक्षित जन्म व श्राप सुकदेव द्वारा भागवत कथा के साथ विदुर चरित्र की कथा का वर्णण किया भक्तो ने विदुर चरित्र में सबसे ऊंची प्रेम सगाई भजन सुनकर झूम उठे गुरुदेव ने बताया कि जब तक जीवन मे गुरु नही मिलता भगवान कि प्राप्ति नही हो सकती गुरु से भी बढ़कर गुरुजी नाम बताते हैं वो नाम की महिमा है कलयुग में केवल भगवान के नाम का सहारा लेकर आप भगवद ज्ञान प्राप्ति कर सकते हैं आजकल लोग गुरु को मानते हैं

लेकिन गुरु की बताई बात नही मानते हैं गुरु की पूजा से नही गुरु के दिये नाम से कल्याण होगा जीवन मे आएंगे गुरु तो जीवन होगा शुरू गुरुदेव ने कहा कि जीवन की पहली गुरु माँ होती हैं माँ से बड़ा कोई गुरु नही माँ ही ब्रह्मा विष्णु और महेश है जन्म देती है तो ब्रह्मा लालन पालन करती है तो विष्णु और हमको सही रास्ता बताते है तो वो शिव का रूप होती है इस भागवत कथा में अनेकों महिलाएं भक्त गण ने कथा को ध्यान पूर्वक सुना कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के सरोज प्रिया जी ने बताया कि कल कथा में कपिल मुनि अनुसुइया शिव ध्रुव भरत चरित्र के साथ नरसिंग अवतार की कथा होगी कथा का समय 1 बजे से 5 बजे तक रहेगा













