राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में संगठन विस्तार

हमीरगढ़ तहसील अध्यक्ष आसाराम गुर्जर व जिला मीडिया प्रभारी रामस्वरूप तेली नियुक्त
प्रभुलाल लोहार
राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करते हुए भीलवाड़ा जिले में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उमेश जैन की सहमति से जिला अध्यक्ष नानूराम तेली ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
इस क्रम में हमीरगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर आसाराम गुर्जर तथा जिला मीडिया प्रभारी पद पर रामस्वरूप तेली को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन गौसेवा, गौसंरक्षण एवं समाजहित में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल मनोनयन तिथि से एक वर्ष के लिए रहेगा। कार्य निष्पादन संतोषजनक पाए जाने पर कार्यकाल को आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।
जिला अध्यक्ष नानूराम तेली ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा भीलवाड़ा जिले में गौ संरक्षण और संवर्धन के अभियान को मजबूती प्राप्त होगी। दोनों पदाधिकारी संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करते हुए गौसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।










