News

भायंदर पश्चिम में 20 वर्षों की परंपरा: हर्षोल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, रत्न दीप बिल्डिंग के गार्डन में आज 2 मार्च 2026 को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात विधिपूर्वक होलिका को अग्नि अर्पित की गई।

ईदरा कॉम्प्लेक्स रत्न दीप के रहवासियों ने श्रद्धापूर्वक परिक्रमा कर सूखा नारियल, हवन सामग्री, गेहूं की बालियां, लौंग, कपूर, गोबर के उपले, चंदन की लकड़ी, काले तिल, घी आदि सामग्री अर्पित की।

IMG 20260302 WA0115IMG 20260302 WA0114

इस अवसर पर रामदेव हार्डवेयर के किशनजी राजपुरोहित, विक्रम राठौड़, समीर बजाज, विक्रम राजपुरोहित, अमर सिंहजी कॉन्ट्रेक्टर, मोतिराम, रमेश पुरोहित, जयेशभाई सोनी, चेलसिंहजी पुरोहित, दिलीपभाई बारोट, चिराग भट्ट सहित अनेक गणमान्य रहवासियों ने भाग लिया।

सभी ने होलिका जी से देशभर में सुख-शांति की कामना की तथा अपने एवं अपने परिवार की बीमारियां, दुख-दर्द और समस्याएं होलिका में भस्म हों, ऐसी प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि यहां होलिका दहन का आयोजन पिछले 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button