जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत् करोड़ों की लागत वाली चार तालाबों का टुण्डी विधायक ने किया शिलान्यास

टुण्डी : टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार दोपहर को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट तथा कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के अधीन करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाला चार तालाबों का दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पूर्वी टुंडी के लटानी गांव में जबकि टुंडी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हर पंचायत क्षेत्र के भगुडीह बलवीर बांध तथा मछियारा पंचायत क्षेत्र के छपर बांध वही पूर्णाडीह पंचायत क्षेत्र के ठेठाटांड ख़ास बांध का जीर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखा गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अपने लोकप्रिय विधायक का एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ा एवं एक एक करके सभी गांव के बुजुर्गो एवं युवाओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके अलावा विधायक मथुरा प्रसाद महतो जब ठेठाटांड़ गांव पहुंचे तो वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पाण्डेय की अध्यक्षता में गांव के युवाओं ने विधायक श्री महतो का हृदय से स्वागत किया और उनके प्रयासों से बांध जीर्णोद्धार कार्य को लेकर बधाई दी।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम,बीडीओ विशाल कुमार पाण्डेय, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, भाजपा नेता गोपाल पाण्डेय, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, प्रमुख मालती मरांडी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रलाल बास्की, पूर्व मुखिया माया देवी,संवेदक किशोर कुमार गुप्ता,अजय मुर्मू, राजेन्द्र मोदी,मोहन पाण्डेय, पवन पांडेय बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में भगुडीह एवं ठेठाटांड़ के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।














