News
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रवि मंगल अग्रवाल
- सवाई माधोपुर/खंडार।
खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद
खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आज ग्राम सती का तलावड़ा पहुंचकर दक्ष (प्रजापति) समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान दक्ष (प्रजापति) समाज के कुल 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन में समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व उल्लास का वातावरण बना रहा।

विधायक गोठवाल ने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सामाजिक एकता और सरल विवाह परंपरा को बढ़ावा देने वाला बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।











